BKU में टूट पर बोले राकेश टिकैत- सरकार के इशारे पर हुआ सब, डर गए कुछ किसान

BKU में टूट पर बोले राकेश टिकैत- सरकार के इशारे पर हुआ सब, डर गए कुछ किसान

नई दिल्ली। गन्ना किसान संस्थान में भाकियू (BKU) के संस्थापक व जुझारू किसान नेता स्व.चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व को लेकर बैठक हुई जिसमें भाकियू दो-फाड़ हो गई। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन ने राजेश चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी। राजेश सिंह चौहान ने संवाददाता सम्मेलन में भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत और उनके भाई एवं भाकियू के अध्यक्ष नरेश टिकैत पर राजनीति से प्रेरित होने का आरोप लगाते हुए भाकियू से अपनी राह जुदा करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनके नए संगठन का नाम भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) है।

नरेश टिकैत व राकेश टिकैत कुछ चाटुकारों के बीच फंस गए जिसकी वजह वो किसानों के मुद्दे से भटक गए। उन्होंने कहा कि किसान की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन संकल्पित है। इस दौरान जहां संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कथित राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उनको संगठन से बाहर कर दिया गया वहीं नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। भाकियू (अराजनीतिक) की कार्यकारिणी का चेयरमैन और संरक्षक राजेश सिंह मलिक को बनाया गया है।

इसके अलावा मांगेराम त्यागी उपाध्यक्ष, अनिल तालान राष्ट्रीय महासचिव और धर्मेंद्र मलिक संगठन के प्रवक्ता होंगे। संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई का भी गठन कर हरिनाम सिंह वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गतिविधियों को लेकर उत्तर प्रदेश इकाई के किसान नेता असंतुष्ट थे।

भारतीय किसान यूनियन में दो-फाड़ होने के बाद राकेश टिकैत वाले गुट से भारतीय किसान यूनियन के कई नेता अलग हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा। इस पर राकेश टिकैत का बयान भी सामने आया है। टिकैत का कहना है कि सब सरकार के इशारे पर हुआ है। सरकार ने नोटिस से डरा दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *