बहराइच में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बहराइच-गोंडा मार्ग पर गुरुवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा पयागपुर थाना क्षेत्र के इंद्रापुर के पास हुआ। मृतक की पहचान विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के शेखापुर देविरिया निवासी रामदेव यादव (40) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूली बस की इंद्रापुर के पास रामदेव यादव की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल रामदेव को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रामदेव की मौत से परिजनों में शोक छा गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *