वरिष्ठ पत्रकार सैयद मियां अब्बास ज़ैदी की पत्नी के चालीसवें की मजलिस आयोजित

सहारनपुर। वरिष्ठ पत्रकार सैयद मियां अब्बास ज़ैदी की पत्नी और इरफ़ाने आले मोहम्मद फाउंडेशन के अध्यक्ष सैयद जावेद ज़ैदी शानू की भाबी तज़मीना बेगम के चालीसवें की मजलिसें (शोक सभाऐं )कस्बे की इमाम बारगाह दरबारे हुसैनी में आयोजित की गई। जिनका संचालन वरिष्ठ उर्दू पत्रकार व शायर अंजुम जाफरी ने किया। दो हिस्सों में आयोजित इन मजलिसों के पहले हिस्से की मजलिस को कश्मीर से आए वरिष्ठ शिया विद्वान मौलाना गुलाम रसूल नूरी ने संबोधित किया। उन्होंने एक मां ,बेटी, बहन और पत्नी का क्या महत्त्व है इस विषय पर विस्तार के साथ चर्चा की और बताया की अहलेबेत की शिक्षाओं की रोशनी में किस प्रकार अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए ,साथ ही कर्बला के शहीदों को भी याद किया। पहली मजलिस में मर्सिया ख्वानी सैयद अली शाह ज़ैदी ,और पेश ख्वानी शमा जैदी ने की और वरिष्ठ शायर शुएब नोगानवी,हैदर नानोतवी और नवाज़ शाहपुरी ने मरहूमा की याद में कलाम पेश किया। दूसरी मजलिस को लखनऊ से आए प्रसिद्ध शिया लीडर व आलिम ए दीन ,ऑल इण्डिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने संबोधित किया ।मौलाना मिर्ज़ा यासूब अब्बास ने भी अपने संबोधन में मां के त्याग और उसकी ममता को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भी अहलैबेत की शिक्षाओं पर अमल करने के लिए ज़ोर दिया। दिल्ली से आए शिया विद्वान मौलाना मिर्ज़ा नादिर अली देहलवी ने ताज़ियत नामा पेश किया और उन्होंने ने भी मां के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
इस मजलिस में उत्तराखण्ड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सैयद अली हैदर ज़ैदी ने मर्सिया पढ़ा और उनके पोते सैयद यावर ज़ैदी ने सोज़ व सलाम पेश किया। मजलिस में दिल्ली से आए प्रसिद्ध शायर ए अहलैबैत आसिफ जलाल बिजनौरी ,चांद फैज़ी कर्बलाई, मिर्ज़ा रुशैद ने कलाम पेश किया ।
मजलिस में लखनऊ से आए मारूफ शिया आलिम ए दीन मौलाना मिर्ज़ा एजाज़ अतहर ,मौलाना मिर्जा फरहत अब्बास , पूर्व मंत्री ईसा रज़ा नकवी,पूर्व मंत्री शायान मसूद , पूर्व विधायक इमरान मसूद ,उप्र अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली ,सपा के वरिष्ठ नेता शाज़ान मसूद, झिंझाना के चेयरमैन नौशाद अली , सर्विलांस प्रभारी मुबारिक रिज़वी,चिलकाना के पूरे चेयरमैन ज़ायर हुसैन , परवेज़ अली प्रधान रेहकड़ा , मुनाज़िर हुसैन प्रधान खिरवा,अंजुमन दस्ता ए अब्बासिया दिल्ली के अध्यक्ष सैयद आसिफ अली ज़ैदी , मिर्ज़ा मुंशी जरगाम अली,रौनक ज़ैदी,मिर्जा रजब अली के अतरिक्त विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक हस्तियों ने हिस्सा लिया। सैयद जावेद ज़ैदी शानू ने सभी आने वालों का धन्यवाद किया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *