चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की से की मारपीट, वीडियो वायरल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चरित्र काे लेकर की गयी टिप्पणी के चलते चार लड़कियों ने मिलकर एक लड़की की जमकर पिटायी कर दी। इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें आरोपी लड़कियां पीडिता की लाठी डंडों से मारपीट करती देखी जा रही हैं।
द्वारकापुरी थाने के प्रभारी सतीश द्विवेदी ने आज बताया कि पीडित लड़की द्वारा इस मामले की शिकायत दर्ज करायी गयी है, जिसके बाद पुलिस ने इन चारों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि चरित्र को लेकर टिप्पणी की गयी थी, जिसके चलते यह घटना घटित हुयी। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें चारों लड़कियां मिलकर पीडिता की लाठी डंडो से जमकर मारपीट करती देखी जा रहा रही है। श्री द्विवेदी ने बताया यह घटना 11 जून की है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पीडिता द्वारा इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *