बाइक सवार दो युवको को डंफर ने कुचला, जाम रहा स्टेट हाईवे

बाइक सवार दो युवको को डंफर ने कुचला, जाम रहा स्टेट हाईवे

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में लेने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र में कल देर रात इंदौर रोड स्टेट हाईवे पर एक डंफर ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों क़ो कुचल दिया। इस घटना में एक युवक आशिफ खान (22) का सिर डंपर के टायर के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरे युवक असलान खां भी डंपर के नीचे आने से मौत हो गई। इस हादसे बाद उत्तेजित भीड़ ने हाईवे पर चक्का जाम और पथराव किया।
पुलिस ने बताया कि घटना के तत्काल बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। अज्ञात डंपर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *