रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप खारिज

लॉस वेगास। पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप को अमेरिका के न्यायाधीश ने खारिज कर दिया है।
अमेरिकी मॉडल कैथरीन मेयोर्गा ने आरोप लगाया कि रोनाल्डो ने 2009 में लास वेगास के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था।
लास वेगास में अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेनिफर डोर्सी ने शुक्रवार को कहा कि मेयोर्गा के एक वकील ने इतना गंभीर दुर्व्यवहार किया कि रोनाल्डो के लिए निष्पक्ष सुनवाई करना असंभव होगा।
न्यायाधीश डोर्सी ने मेयोर्गा के वकील लेस्ली स्टोवल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और उचित मुकदमेबाजी की प्रक्रिया को दरकिनार किया जिससे मेयोर्गा हार गयी।
हालांकि, रोनाल्डो ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि दोनों 2009 में लास वेगास में मिले थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *