भोपाल में महिला पर हमले के मामले में शिवराज ने अधिकारियों को किया तलब

भोपाल में महिला पर हमले के मामले में शिवराज ने अधिकारियों को किया तलब

भोपाल। भोपाल में एक महिला को ब्लेड मारकर घायल करने की घटना के सिलसिले में आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर और अन्य अधिकारियों को तलब किया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान ने कल की इस घटना की सूचना पर भोपाल संभाग आयुक्त गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त देउस्कर, कलेक्टर अविनाश लवानिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन अतुलकर को निवास पर बुलाया। चौहान ने घटना के संबंध में जानकारी लेकर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी योगेश चौधरी भी मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि इस घटना में आरोपी बादशाह बेग समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला का नाम सीमा सोलंकी बताया गया है।
भोपाल के टीटीनगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले देर शाम श्रीमती सीमा सोलंकी नाम की महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरा आटो सवार कुछ लोगों ने सीटी बजाकर असभ्य व्यवहार किया। इसका महिला ने विरोध किया और एक व्यक्ति को दो तीन थप्पड़ जड़ दिए। वहां भीड़ भी एकत्रित हो गयी और आरोपी भाग निकले।
लेकिन कुछ ही देर में आरोपी महिला और उसके पति का पीछा करते हुए पहुंचे तथा बाइक सवार महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर 100 से अधिक टांके आए हैं। हमले के बाद खून से लत्पथ महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
अब टीटीनगर थाना पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *