हरियाणा कर्मचारी महासंघ की शहरी शाखा के हुए चुनाव

गुडग़ांव। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन से संबंधित हरियाणा
कर्मचारी महासंघ की गुडग़ांव सिटी शाखा का त्रिवार्षिक चुनाव एचएसईबी के
रेस्ट हाऊस में चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार, मुकेश भ्याना, दलबीर मोर,
रविंद्र यादव की देखरेख में संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में महासंघ
से जुड़े सदस्य शामिल हुए। प्रवक्ता ने बताया कि धर्मवीर सिंह चेयरमैन,
राजेश ठाकरान प्रधान, अरुण कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, संदीप दलाल व प्रदीप
मलिक उप प्रधान, रामनिवास गुलिया सचिव, देवेंद्र व जितेंद्र राघव सह
सचिव, राजेंद्र कैशियर, संदीप यादव ऑडिटर, मुकेश सैनी, ओम सिंह व राज
कुमार यादव ऑर्गेनाईजर चुना गया। निर्वाचित सदस्यों को कर्मचारियों के
हित में यूनियन के संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। इसी
प्रकार सिटी यूनिट गुरुग्राम, मानेसर व सोहना द्वारा चुनी गई
कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से दलबीर मोर को गुरुग्राम के दोनों सर्किलो
का सर्कल सचिव चुना।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *