पुलिस ने हुड़दंग मचाते तीन युवकों को किया गिरफतार, भेजा जेल

बेहट। मिर्जापुर कोतवाली पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हुड़दंग मचाते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पकड़े गए तीनों व्यक्तियों के पास से लाठी-डंडे, ईट, पत्थर, जूते व चप्पल बरामद किए हैं। मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा अपने साथ कांस्टेबल शौकीन, शशिकांत एवं श्रीकृष्ण को साथ लेकर क्षेत्र के गांव रायपुर में शुक्रवार को शांति व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर थे जैसे ही वह रायपुर के बाजार में पहुंचे तो वहां कुछ लोग एकत्र होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं माने तो उन्होंने थाने पर सूचना दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक बलवीर सिंह, प्रमोद नैन, हेड कांस्टेबल गौरव भाटी को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उसके बाद भी उपद्रवी नहीं माने बल्कि कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए तीन उपद्रवियों शौकीन पुत्र नसीम, अनवार पुत्र इमरान एवं नईम पुत्र इरशाद निवासीगण रायपुर थाना मिर्जापुर को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए तीनों युवकों के पास से लाठी-डंडे, ईट, पत्थर एवं चप्पल जूते बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए तीनों उपद्रवियों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *