सहारनपुर
Trending

पार्षद मंसूर बदर व उनकी टीम ने खराब हुई हाईवोल्टेज लाईन को विद्युत अधिकारियों से मिलकर कराया ठीक

पार्षद मन्सूर बदर और उनकी टीम ने रात बारह बजे से सुबह छः बजे तक अम्बाला रोड़ अवर अभियंता अनिल शर्मा और उनके कर्मचारियों के साथ अम्बाला रोड़ बिजली घर से पिलखनी स्टेशन तक कि 15 किमी. तक कि लाईन की पेट्रोलिंग करवाई।

सहारनपुर। अम्बाला रोड़ बिजली घर की 33 हजार की लाईन रात बारह बजे खराब हो गई। जिस कारण इस भयंकर गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। पार्षद मन्सूर बदर और उनकी टीम ने रात बारह बजे से सुबह छः बजे तक अम्बाला रोड़ अवर अभियंता अनिल शर्मा और उनके कर्मचारियों के साथ अम्बाला रोड़ बिजली घर से पिलखनी स्टेशन तक कि 15 किमी. तक कि लाईन की पेट्रोलिंग करवाई। इस स्टेशन से पटेल नगर,सुभाष नगर, आनंद नगर,अशोक नगर,पुल कम्बोह,लोहानी सराय,गुरुद्वारा रोड़, ईदगाह, कमेला कॉलोनी बन्द थी। जिस वजह से आधा शहर बन्द था। अम्बाला रोड़ बिजली घर की लाईन जो कुम्हारहेड़ा से आती है को स्मार्ट सिटी योजना में डल रही सीवर की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई जिस वजह से पिलखनी स्टेशन से बिजली आ रही है। पार्षद मन्सूर बदर ने चीफ अभियंता विद्युत से मांग की कि पिलखनी स्टेशन के अवर अभियंता कभी भी अम्बाला रोड़ की विद्युत बन्द कर देते है। इसलिए कुम्हारहेड़ा विद्युत स्टेशन की लाईन को तुरंत ठीक करवाया जाऐ। इस मौके पर नानू कुरैशी, दानिश, फारूख,जैदी, रिहान,सलीम,आरिफ अंसारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button