ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बिहारीगढ़ में पकौड़ी की दुकान पर मारा छापा, खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हड़कंप मचा

बिहारीगढ़। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या ने तहसीलदार बेहट एवं खाद्य आपूर्ति निरीक्षक को साथ लेकर बिहारीगढ़ स्थित एक पकौड़ी की दुकान पर छापा मारा, छापे के दौरान कस्बे के अन्य दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने शीतल पेयजल एवं अन्य खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट चैक की, उसके पश्चात दूकान पर बनी पकौड़ी के सैंपल लेकर सील किए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या आज शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कस्बा बिहारीगढ़ पहंुची तो ऐसा लगा कि शायद बिहारीगढ़ के नामचीन खाद्य व्यंजन (गर्मागर्म पकौड़ी) का स्वाद लेंगी लेकिन यहां सभी कुछ इसके विपरित हुआ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपने साथ आए खाद्य सुरक्षा निरीक्षक संदीप सिंह को सुनील मित्तल की दूकान में रखी कोल्डड्रिंक और पानी चैक करने के निर्देश दिए, सभी कुछ सही लगा तो बेसन चैक करने के बाद बनाई गई पकोड़ी के सैंपल सील करवा दिए। इस दौरान कस्बे के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई लोग दूकान बंद करते नजर आए। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या तहसील प्रशासन के अमले सहित चिलचिलाती धूप में बाजार का निरीक्षण करने के लिए पैदल ही निकल पड़ी जहां भी अतिक्रमण मिला वहीं खड़े होकर सम्बंधित दूकानदार को सरकारी जमीन खाली करने के लिए कडी हिदायत दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर व नमन खुराना, विपिन गुप्ता ने कस्बे में सर्विस रोड पर जहां तहां बिखरे पड़े कुडे करकट के निस्तारण की मांग रखी तो उन्हें तहसील मुख्यालय बेहट जाकर लिखित शि

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *