दूतावासों ने इस्लामाबाद में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति को लेकर पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 35 देशों के राजनयिकों और सुरक्षा सलाहकारों ने चिंता व्यक्त की है।
यहां के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार दूतावासों के कर्मचारियों ने यहां बार बार सड़क जाम होने और रेड जोन बने इलाकों को प्रतिबंधित करने से उनको आवाजाही में दिक्कत होने पर यह चिन्ता व्यक्त की।
रिपोर्ट में एक सुरक्षाकर्मी के हवाले से कहा गया कि क्या मार्गल्ला पगडंड़िया सहित इस्लामाबाद चलने के लिए सुरक्षित है। एक अन्य देश के दूतावास के कर्मचारी ने राजधानी की सड़कों पर हो रहे अपराध में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।
पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि राजनयिकों और सुरक्षा सलाहकारों ने सोमवार को राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा मामलों पर चर्चा की। अफ्रीकी दूतावास के एक अधिकारी ने पुलिस को किसी भी विरोध प्रदर्शन के पहले किये जाने वाले बंदोबस्तों की पहले जानकारी देने की मांग की ताकि वह अपना कार्यक्रम उस के अनुसार पुर्नसंशोधित कर सके।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार कुछ दूतावासों के कर्मचारियों ने राजधानी की सुरक्षा स्थिति पर चिन्ता व्यक्त की और पुलिस में दर्ज हुये मामलों के आकड़े साझा करने और उनमें पारदर्शिता बरतने को कहा गया हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *