मेरठ में टोलकर्मियों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर हुई बडी कार्यवाही, जानें पूरा मामला

मेरठ। मेरठ में एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कार्रवाई कर दी। मारपीट करने वाले हेड कांस्टेबल तरुण यादव, कंचन और रवि कुमार का तबादला कर दिया। हेड कांस्टेबल निशांत कुमार को भी गाजियाबाद रिलीव कर दिया गया है। दरोगा मोहसिन और हेड कांस्टेबल कुर्बान की जांच अभी चल रही है। एसपी क्राइम अनित कुमार की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस वालों पर और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

रविवार देर रात एसओजी में तैनात दरोगा मोहसिन, हेड कांस्टेबल कु्र्बान, तरुण यादव, कंचन, रवि दिल्ली से लौट रहे थे। आरोप कि काशी प्लाजा पर टोल मांगने पर पुलिसकर्मियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

वहीं इस पर एसएसपी ने संज्ञान लिया और एसपी क्राइम से जांच रिपोर्ट मांगी। एसपी क्राइम ने जांच रिपोर्ट आने से पहले एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को हेड कांस्टेबल तरुण यादव, रवि और कंचन कुमार का स्थानांतरण कर दिया।

वीडियो वायरल होने पर मामला लखनऊ तक पहुंच गया था। पाथ इंडिया के मैनेजर रविंद्र कुमार ने घटना की सूचना एनएचएआई और पाथ इंडिया के अधिकारियों को दी थी। इसके बावजूद मंगलवार को दोनों पक्षों का थाने में इंस्पेक्टर के सामने समझौता हुआ। एसओजी टीम और पाथ इंडिया के अधिकारियों ने थाने पहुंचकर समझौतानामा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *