भारत विकास परिषद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। प्राप्त समाचार के अनुसार भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर अमेटी द्वारा आज पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में रुड़की रोड स्थित एक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव श्री आर के सिंह,श्री निष्काम गर्ग,श्री भुवनेश अग्रवाल,श्री मनु अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने पर्यावरण के संरक्षण को लेकर वर्तमान पीढ़ी को जागरूक किया तथा बताया कि इस तरह वृक्षारोपण करके हम अपने जीवन को तथा आसपास के वातावरण को शुद्ध व स्वच्छ बना सकते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करके ही आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता हैं। प्रांतीय चेयरमैन श्री अमित तायल ने अमेटी शाखा को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई प्रेषित की। जिला सह समन्वयक अतिन संगल ने परिषद द्वारा लगाए गए अमरूद,जामुन,रात की रानी,अर्जुन आदि पेड़ों के लिए परिषद की भूरी भूरी प्रशंसा की।कार्यक्रम का संचालन सचिव अभिलक्ष मित्तल तथा आयोजन अकुल अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शलभ गर्ग,अंशुल जैन,अंकित गोयल,सौरभ मित्तल,नमन गर्ग,नवनीत मित्तल आदि का भरपूर सहयोग रहा।

मो० सुहैल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *