बांदीपोरा में ट्रक में लगी आग, कंडक्टर की जलकर मौत, चालक गंभीर रूप से झुलसा
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने से एक कंडक्टर की जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने से एक कंडक्टर की जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांदीपोरा जिला में शिलवत गांव के पास मध्यरात्रि चालक ट्रक पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक पेड़ से टकरा गया और इसके बाद उसमें आग लग गयी। इस हादसे में कंडक्टर और चालक गंभीर रूप से झुलस गए।
दोनों को उपचार के लिए एसकेआईएमएस अस्पताल बेमिना श्रीनगर ले जाया गया, जहां कंडक्टर ने दम तोड़ दिया, जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना में ट्रक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान जम्मू के चेन्नी निवासी 26 वर्षीय राकेश सिंह के तौर पर हुयी है, जबकि घायल चालक की पहचान बटोटे रामबन निवासी अजय सिंह (28) के रूप हुयी है।




