uttar pradesh
Trending

सीएम योगी ने किया राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास, कहा- यह भारत का राष्ट्र मंदिर होगा

अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है। बता दें कि आज यानि बुधवार से गर्भगृह का निर्माण शुरू हो गया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गर्भगृह के निर्माण के लिए पहली शिला रखी।

अयोध्या। अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है। बता दें कि आज यानि बुधवार से गर्भगृह का निर्माण शुरू हो गया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गर्भगृह के निर्माण के लिए पहली शिला रखी। इसके साथ ही 29 मई से शुरू हुआ सर्वदेव अनुष्ठान का समापन आज राम मंदिर की आधारशिला रखने के बाद हो गया है।धार्मिक समारोह की तैयारी चल रही है, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए।

गर्भगृह की आधारशिला रखने के बाद सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज से शिलाओं के रखने का काम तेजी से शुरू हो जाएगा, अब वो दिन दूर नहीं है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर तैयार हो जाएगा, यह मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।

सीएम योगी ने आगे कहा कि आज ये हमारा सौभाग्य है कि राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में भी शिलाओं को व्यवस्थित रूप से रखने की शास्त्रीय परंपरा के निर्वहन का कार्यक्रम आज पूज्य संतों और न्यास के पदाधिकारियों की उपस्थिति में शुरू हो चुका है।श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ लगभग 2 वर्ष पहले प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से हुआ और सफलतापूर्वक ये निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का भव्य मंदिर अयोध्या धाम में बनकर देश और दुनिया के सभी सनातन हिन्दू धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button