अवैध कॉलोनियों पर चला एसडीए का बुल्डोजर

अवैध कॉलोनियों पर चला एसडीए का बुल्डोजर

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-01 के अन्तर्गत ग्राम शेखपुरा कदीम पुलिस चौकी के पीछे नागल टपरी रोड़ पर डॉ. आनन्द शर्मा व बाबूराम द्वारा लगभग पन्द्रह बीघा भूमि को छोटे-छोटे भूखण्डो में विभाजित करते हुए कॉलोनी के निर्माण को एवं एच0पी0पैट्रोल पम्पक के सामने टपरी रोड़ पर आशु एडवोकेट द्वारा लगभग आठ बीघा भूमि में छोटे-छोटे भूखण्डो में विभाजित करते हुए कॉलोनी के निर्माण कार्य को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी। उक्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही एसडीए उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशन में की गयी। उक्त कार्यवाही पी0के0शर्मा (सहायक अभियन्ता), सार्थक शर्मा (सहायक अभियन्ता), रोहित कुमार (अवर अभियन्ता) के सहयोग से कार्यवाही सम्पन्न की गयी। एसडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि महानगर में अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील अथवा ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील एवं ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि उक्त कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *