नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ठिकानों को लेकर एक बार फिर से बड़ा खुलासा हुआ। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामला में दाउद की बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर ने ED को बताया कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है।

हसीना के बेटे ने बताया कि उसका परिवार और वह दाऊद के संपर्क में नहीं है हालांकि दाऊद की पत्नी महजबीन त्योहारों के दौरान उसकी पत्नी और बहनों से संपर्क करती है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के ठाणे में भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के एक सहयोगी के नाम पर दर्ज 55 लाख रुपए के एक फ्लैट को कुर्क किया है।
वहीं मुंबई की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन की जांच में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 6 मई तक बढ़ा दी।

