दो बच्चों के साथ महिला ने जोहड़ में लगाई छलांग, पति ने दी थी पुलिस को ये शिकायत

दो बच्चों के साथ महिला ने जोहड़ में लगाई छलांग, पति ने दी थी पुलिस को ये शिकायत

रेवीड़ी। सोमवार अल सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो मठ के पास स्थित तालाब में तीन शव तैर रहे थे। जिस पर आस पास के लोगों को इतलाह किया गया और इसकी जानकारी पुलिस को भी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। वहीं मृतका के मायका पक्ष ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशानी थी, जिस पर उसने यह कदम उठाया था।

पुलिस ने बताया कि कोसली के हाथीपोता मोहल्ला निवासी महेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी शनिवार की शाम को अपनी 9 साल की बेटी मनीषा और 7 साल के बेटे लक्ष्य के साथ घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।

इसके बाद परिजनों की तरफ से तीनों की अपने स्तर पर ही तलाश की जा रही थी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार को इसके संबंध में महेश कुमार की कैलाश देवी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों की गुमशुदगी की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसी बीच सोमवार सुबह गांव के मठ के समीप स्थित जोहड़ में ग्रामीणों ने एक महिला का शव तैरते हुए नजर आया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोसली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुबह मौसम खराब होने की वजह से काफी परेशानी हुई लेकिन बाद लोगों की मदद से जोहड़ में तैरते हुए शव को निकाला गया। इसके बाद महिला के दोनों बच्चों के भी शवों को निकाला गया।

लगभग तीन से चार घंटे की मशक्कत बाद सभी के शव निकाले गए। सूचना मिलने के बाद मध्यप्रदेश निवासी मृतका के मायका पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नजर नहीं आए हैं इससे संभावना यही है कि महिला ने बच्चों को जोहड़ में डालकर फिर खुद भी इसमें छलांग लगा दी। दो दिन बाद शव तैरते हुए ऊपर आने के बाद ही इस घटना का पता चला।

मृतका सीता देवी मूल रूप से मध्यप्रदेश के जिला अशोकनगर के गांव सारसखेड़ी की रहने वाली थी और लगभग 11 साल पहले उसकी शादी कोसली निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी।

महेश कुमार का मानेसर लेबर कांट्रेक्टर का काम है जिसके कारण वह काम के सिलसिले में अधिकतर बाहर ही रहता था। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई अरविंद यादव ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने बच्चों को मारकर खुद सुसाइड किया है।

महिला बच्चों के साथ शनिवार की शाम से लापता थी जिसके संबंध में केस दर्ज है। मायका पक्ष से आए भाई ने मानसिक परेशानी के चलते उसकी बहन द्वारा आत्महत्या की बात कही है। घटना के संबंध में सामान्य कार्रवाई के पश्चात शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।-एएसआई यशपाल सिंह, जांच अधिकारी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *