हैरानीजनक! अस्पताल ने नवजात बच्चे को किया मृत घोषित, दफनाने के दौरान जिंदा मिला

हैरानीजनक! अस्पताल ने नवजात बच्चे को किया मृत घोषित, दफनाने के दौरान जिंदा मिला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, रामबन जिले के उप जिला अस्पताल बनिहाल में सोमवार को एक नवजात शिशु को पहले मृत घोषित कर दिया गया था जिसके बाद जब परिवार के सदस्यों द्वारा बच्ची को दफनाने के लिए ले जाया गया तो इस दौरान बच्चा जीवित पाया गया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, शिशु के परिजनों ने लापरवाही से नाराज होकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने शिशु के परिवार के विरोध के बाद अस्पताल के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि बांकूट निवासी बशारत अहमद की पत्नी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। बाद में परिजन बच्चे को दफनाने के लिए ले गए जिसमें से परिवार के एक सदस्य ने शिशु को हिलते हुए देखा और तत्काल, बच्चे को फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *