मेष- आम सितारा मजबूत, यत्न करने पर किसी स्कीम में कोई पेचीदगी हटेगी, मान सम्मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर, प्रभावहीन रहेंगे।
वृष- किसी जमीनी काम को निपटाने के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।
मिथुन- उत्साह, हिम्मत तथा भागदौड़ करने की क्षमता बनी रहेगी, शत्रु आपके समक्ष टिक न सकेंगे, मगर ढैया आम हालात को विपरीत रखने वाला है।
कर्क- व्यापार कारोबार के कामों में लाभ वाला समय, आप पूरे उत्साह के साथ अपने कारोबारी कामों को निपटाने की हिम्मत रखेंगे, मान यश की प्राप्ति।
सिंह- अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मन पर सात्विक सोच प्रभावी रहेगी, मगर शीत वस्तुएं कम इस्तेमाल करनी चाहिएं।
कन्या- सितारा नुक्सान, धन हानि वाला, लेन-देन के कामों में चौकसी बरतें, ध्यान रखें कि आपकी कोई पेमेंट न किसी के नीचे फंस जाए।
तुला- सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, किसी उलझे रुके काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर रहेगा।
वृश्चिक- किसी अफसर के साफ्ट रुख के कारण आपकी कोई पेचीदा बनी समस्या आसान बन सकती है। वैसे मित्र भी मेहरबान रहेंगे।
धनु- आम सितारा मजबूत जो आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी विजयी रखेगा, शत्रु भी आपके समक्ष ठहरने से घबराहट महसूस करेंगे।
मकर- सितारा पेट के लिए ढीला, खान पान में शीत तथा बाई वस्तुओं को एहतियात के साथ इस्तेमाल करें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
कुम्भ- व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में विजय मिलेगी, दोनों पति-पत्नी, एक-दूसरे को सुपोर्ट करेंगे तथा लिहाज करेंगे।
मीन- मन डरा-डरा तथा सहमा-सहमा सा रहेगा इसलिए आप किसी भी काम को शुरू करने की हिम्मत न रख सकेंगे मन में उदासी तथा परेशानी का माहौल हावी रह सकता है।