पी.आर. पब्लिक स्कूल में हुआ समर कैंप का आयोजन

पी.आर. पब्लिक स्कूल में हुआ समर कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर । सोमवार से पचेंडा रोड स्थित पी. आर. पब्लिक स्कूल में समर कैंप का प्रारंभ हुआ। जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां सिखाई जा रही है। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के समर कैंप में अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और समर कैंप का आनंद उठाया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी ने समर कैंप का प्रारंभ सरस्वती मां को पुष्प अर्पित करके किया। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी सिंघल ने बच्चों को समर कैंप के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समर कैंप न केवल मौज-मस्ती करने का स्थान है, बल्कि नई चीजें सीखने के लिए भी एक बेहतरीन जगह है।समर कैंप की गतिविधियों को कराने में विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती चांदनी कश्यप, कुमारी आंचल, कुमारी शिखा, श्रीमती नितिशा और अध्यापक श्री विश्व बंधु शर्मा आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *