काशी में सब कुछ भगवान शिव का: बघेल

काशी में सब कुछ भगवान शिव का: बघेल

औरैया । केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने ज्ञानवापी मामले में कहा कि काशी भगवान शिव ने बसाई थी, यहां सब कुछ उन्हीं का है।एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये श्री बघेल ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि काशी को भगवान शिव ने बसाया है जबकि इस्लाम सातवीं शताब्दी में ही अस्तित्व में आया है। द्वापर युग का कार्यकाल ही 5400 साल है। यहां सतयुग भी रहा है, त्रेता भी रहा है। उन्हें यह सोचना चाहिए। यह देश संविधान से चलेगा। रूल ऑफ लॉ से चलेगा। किसी के विरोध करने से या भीड़तंत्र से यह देश नहीं चलेगा।एक सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के बीच नाराजगी से भाजपा का कुछ लेना देना नहीं है। आजम के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान तय करेगी कि किसे लेना है किसे नहीं लेना है।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड सरेंडर की सूचना अफवाह है। बोगस और अपात्र राशन कार्डों की जांच होनी चाहिए। हमारे जिले में लोगों ने किसान सम्मान निधि गलत तरीके से ली है। मैं कहना चाहूंगा कि पीडीएस सिस्टम रहेगा। ऐसे कैसे हो सकता है कि जिस देश में 80 करोड़ लोग खाद्य वितरण प्रणाली से भोजन प्राप्त करते हों, उनके राशन कार्ड निरस्त नहीं होंगे लेकिन बोगस राशन कार्ड निरस्त होंगे। योगी आदित्यनाथ के समय में कोई चीज गलत नहीं चलेगी। रूल ऑफ लॉ रहेगा। अपात्र को हटाया जाएगा। पात्र व्यक्ति को ही राशन मिलेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *