नालंदा। बिहार के नालंदा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक हैवान पति अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ एक महीने से गैंगरेप कर रहा था।

जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो मंगलवार की देर पत्नी थाने पहुंची जिसके बाद मामला सामने आया. पूरी बात सुनकर पुलिस की भी नींद उड़ गई। आनन-फानन में मामला दर्ज कराया गया।

घटना नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। दो दोस्तों के साथ मिलकर पति द्वारा पत्नी से गैंगरेप किए जाने के मामले में पीड़िता महिला ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।
पति समेत तीन लोगों पर आरोप लगाया है। मामला दर्ज होने के बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जांच के बाद रिपोर्ट और प्राथमिकी में बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
महिला ने बताया कि उसका पति पटना के दो दोस्तों को बुलाकर उनका महीनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
बर्दाश्त की सीमा जब समाप्त हो गई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
इस मामले में सदर डीएसपी से पूछा गया तो उन्होंने मामले कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। पति और पत्नी का आपस में विवाद है। वहीं, इस मामले को लेकर सोहसराय थानाध्यक्ष ने पुष्टि कर दी।
उन्होंने कहा कि महिला ने शारीरिक शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पति समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

