बारात आने के एक दिन पहले डॉक्टर दुल्हन की मृत्यु

बारात आने के एक दिन पहले डॉक्टर दुल्हन की मृत्यु

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक परिवार में उस समय शोक का माहौल बन गया, जब विवाह के ठीक एक दिन पहले पेशे से चिकित्सक दुल्हन की अचानक मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार की शाम दुल्हन नाश्ता कर रही थी। उसके गले में अचानक कुछ अटकने लगा। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार नगर के बरारीपुरा मोहल्ले में एक महिला चिकित्सक मेघा का शुक्रवार को विवाह था, लेकिन एक दिन पहले वह एक तरह से हादसे का शिकार हो गयी। नाश्ते के दौरान उसके गले में कुछ परेशानी हुयी और मामला बढ़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मेघा पुणे में चिकित्सक थी और वह विवाह के लिए अपने गृहनगर छिंदवाड़ा में थी। पुणे से बारात नागपुर तक पहुंच गयी थी, तभी वर पक्ष को दुल्हन के निधन का समाचार मिला और बारात वहीं से वापस लौट गयी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *