भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले एक सप्ताह में फैले भीषण जलसंकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य शासन और भोपाल नगर निगम पर आरोप लगाया है कि जनता के पानी मांगने पर उन्हें धर्म के नाम पर गुमराह कर दिया जाता है।

सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 18 साल से भाजपा का शासन होने के साथ भोपाल नगर निगम पर भी भाजपा का क़ब्ज़ा है। जनता पानी माँगती है तो उन्हें तत्काल धर्म के नाम से गुमराह कर दिया जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और भोपाल नगर निगम, दोनों में बदलाव की आवश्यकता है।
सिंह ने अपने ट्वीट के साथ जलसंकट से जुड़ी एक खबर का वीडियो भी पोस्ट किया है।
राज्य में नगरीय निकाय चुनाव लंबे समय से लंबित हैं।

