बिजली चोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: प्रणव चौधरी

बिजली चोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: प्रणव चौधरी

मुजफ्फरनगर (काशिफ जमाल)। सुजडू के खालसा पट्टी क्षेत्र में व खालापार, साउथ खालापार, मिमलाना रोड एवम शाबुदीनपुर क्षेत्रों में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ई० ए के वर्मा के निर्देशानुसार, उपखंड अधिकारी साहब सिंह व उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी द्वारा चलाया गया। उपखंड अधिकारी साहब सिंह द्वारा यह अभियान सुबह 04:00 बजे से चला दिया गया था जिसमे उनके द्वारा 22 बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

उपखंड अधिकारी प्रणव चौधरी द्वारा यह अभियान दिन के समय में चलाया गया जिसमे 05 बिजली चोरों को रंगे हाथ पकड़ कर इनपर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है की अब ये चेकिंग अभियान सुबह जल्दी, दिन में व रात में भी जारी रहेगा। बिजली चोरों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जायेगा। आम जन से विद्युत विभाग यह भी अनुरोध करता है की इस समय देश बिजली संकट से गुजर रहा है, अतः सभी लोग बिजली चोरी छोड़ कर बिजली का सही तरीके से इस्तेमाल करें।

कुल 27 लोगो के विरुद्ध आज बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है जो आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *