मुंबई। अश्लील वीडियो रैकेट के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और राज कुंद्रा एक बार फिर से मुश्किलों में फंसते हुए नज़र आ रहे है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि इससे पहले मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में राज कुंद्रा को 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

इस मामले में शामिल आरोपी कथित तौर पर अश्लील फिल्में बना रहे थे और वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्मों में भूमिका का वादा कर लोगों को ठग रहे थे। महत्वाकांक्षी मॉडल और अभिनेताओं को फिल्मी भूमिकाएं देने का वादा किया गया था और इन अश्लील फिल्मों को करने के लिए कहा गया था। शूटिंग मड द्वीप या मलाड में अक्सा के पास किराए के बंगलों या अपार्टमेंट में हुई थी।

बता दें कि इस मामले में राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी हेड रेयान थोर्प को भी गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा पिछले साल सितंबर में जमानत पर रिहा हुए थे।

