एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या

एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अम्बाह बस्बे में एक एबुलेंस चालक युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात की इस घटना में हत्या के कारणों का पता तत्काल नहीं चल सका है।
सूत्रों ने कहा कि अम्बाह थाना क्षेत्र के ग्राम थरानावली निवासी एबुलेंस चालक गोरे उर्फ गोरे सिंह तोमर कल देर रात अम्बाह कस्बे में स्थित एक शराब की दुकान के सामने से निकल रहा था। तभी मोटरसाइकल पर सवार दो युवक आये और उन्होंने उसको गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पेट और पीठ पर दो गोलियां लगीं हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *