लाल जोड़े में इस महिला क्रिकेटर ने बनाया सबको दीवाना, देखिए PHOTOS

लाल जोड़े में इस महिला क्रिकेटर ने बनाया सबको दीवाना, देखिए PHOTOS

नई दिल्ली। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी कायनात इम्तियाज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनका क्रिकेट प्रेम है।
दरअसल कायनात की प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर की अदाओं को खूब पसंद कर रहे हैं।
सोमवार को कायनात ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया। कायनात तस्वीर में लाल जोड़े में बल्ले और गेंद के साथ नजर आ रही हैं।

कायनात का ऐसा क्रिकेट प्रेम देखकर सभी क्रिकेट फैंस आश्चर्यचकित हैं और लोग जमकर तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें, कायनात इम्तियाज ने पाकिस्तान के लिए 15 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने 6.15 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 124 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा कायनात ने पाकिस्तान की तरफ से 15 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं और 120 रन बनाए हैं। कायनात शादी करने जा रही है, उससे पहले उन्होंने प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *