राष्ट्रीय लोक अदालत में 86,000 से अधिक वादो का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 86,000 से अधिक वादो का हुआ निस्तारण

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादो में जिला जज अश्विनी कुमार के तीन वाद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेन्द्र कुमार के 108 वैवाहिक वाद, अनुपम कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 53 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद निस्तारित किये। सतीश कुमार अत्री अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम के दस, श्रीमती मनोरमा अतिरिक्त परिवार न्यायालय के 42 वैवाहिक वाद, सुश्री आराधना रानी अपर जिला जज तीन, वी0के0लाल अपर जिला जज चार, ललित नारायण झा अपर जिला जज के तीन, सुभाष चन्द्रा अपर जिला जज के 402, विजय कुमार डुगराकोटी दो, श्रीमती ललिता गुप्ता अपर जिला जज दो, श्रीमती सरला दत्ता अपर जिला जज तीन, राजेश कुमार अपर जिला जज दो, श्रीमती अर्पणा पाण्डेय अपर जिला जज चार, श्रीमती कल्पना पाण्डेय अपर जिला जज के एक, राम गोपाल सिंह एडीजे/एफटीसी के तीन, परितोष श्रेष्ठ अपर जिला जज के आठ, भूपेन्द्र प्रताप लधुवाद न्यायाधीश के 16, अनिल कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 3025, श्रीपाल सिंह सिविल जज सीनियर डिविजन के 102 सिविल वाद, राजीव सरन एसीजेएम प्रथम के 1025, श्रीमती सुमिता अपर सिविल जज एसडी के बारह, राजन कुमार गौड के 1612 वाद, मयंक प्रकाश द्वितीय सिविल जज एसडी के 522 फौजदारी व छः सिविल वाद, अमित कुमार सिविल जज एसडी/एफटीसी 832, कु0 गीतिका गर्ग सिविल जज जेडी नगर आठ, रजत शर्मा जेएम प्रथम 645, रोहित पुरी सिविल जज जेडी हवाली के बारह सिविल वाद, कुमार आशीष जेएम द्वितीय 810, श्रीमती श्वेता नैन अपर सिविल जज जेडी 208, श्रीमती नीशा अली जेएम तृतीय 682, कु0 हुमा तृतीय सिविल जज जेडी के 227, सुश्री शिल्पा जैन सिविल जज जेडी/एफटीसी प्रथम के 447, श्रीमती प्रियंका सरन सिविल जज जेडी एफटीसी द्वितीय के 166, एलके राठी अतिरिक्त जज के 98, एनआईएक्ट वाद निस्तारित हुए। इसके अतिरिक्त देवबन्द के निस्तारित वादों में लीलू सिविल जज (एस0डी0) के 432, आदित्य सिंह अतिरिक्त सिविल जज (जू0डी0) के 244, सुश्री जीनत प्रवीन अपर सिविल जज जेडी देवन्द के 64, ग्राम न्यायालय बेहट अनन्त कुमार के 284 वाद निस्तारित हुए। आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में 980 बैंक के लोन सम्बन्धी प्रीलिटेशन वाद एव ंबीएसएनएल के वाद निस्तारित हुये तथा राजस्व/प्रशासन के 73579 वाद निस्तारित हुये। उपभाक्ता सरक्षा के दस वाद निस्तारित हुए। इस प्रकार आज कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 86,000 से अधिक वादों का निस्तारण किया गया तथा कुल ग्यारह करोड़ से अधिक की वसूली की गयी। इस अवसर पर न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, बैंक एवं बीमा कम्पनी के अधिकारीगण, प्रीलिटेशन लोक अदालत के सदस्य पंकज बंसल, अधिवक्तागण, कोर्ट स्टाफ एवं वादकारीगण का पूर्ण सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *