नयी दिल्ली। दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात सवा नौ बजे के आस-पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गयी।
आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 22 से 25 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और दिल्ली अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहां लोगों से मिल रही सूचना के अनुसार, फैक्ट्री में आग करीब सवा नौ बजे लगी और तेजी से फैल गयी।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के दाने का काम होता था।
गौरतलब है कि यह घटना शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका इलाके में एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग्निकांड के बाद हुई है, जहां सीसीटीवी कैमरा, राउटर आदि बनाने वाली कंपनी के कार्यालय औऱ गोदाम में लगी आग में कम से कम 27 लोग मारे गए औऱ कुछ लोग लापता हैं।


