
मेष: समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय पर काम पूरा होने से खुशी होगी,मगर घरेलू मोर्चा पर कुछ न कुछ परेशानी रहने का डर।
वृष: अच्छा महसूस करते हुए आगे बढ़ेंगे। विरोधी पक्ष प्रबल रहेगा।
मिथुन: कामकाजी कामों की दशा ठीक रहेगी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी
। आशंकाओं से ग्रस्त रहेंगे, साझेदारी में गलतफहमी हो सकती है।
कर्क: यदि किसी जायदादी काम के लिए कोई भागदौड़ करें तो पूरे जोर के साथ करें, क्योंकि ग्रह कामों को लटकाने वाला हो सकता है, मगर पेट का भी ध्यान रखें।
सिंह: उत्साह, हिम्मत तथा भागदौड़ बनी रहेगी, शत्रु कमजोर तेजहीन रहेंगे, मगर हल्की नेचर वाले साथियों को ज्यादा लिफ्ट न दें, स्वभाव में भी गुस्सा रहेगा।
तुला: सब जगह आपके नाम की चर्चा रहेगी। प्रतिष्ठित व्यक्ति से सहायता मिलेगी।व्यापार कामकाज की दशा अच्छी, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर स्वभाव में क्रोध रहेगा, सेहत के बिगड़ने तथा पांव के फिसलने का डर रहेगा।
कन्या: कारोबारी कामों के लिए सितारा बेशक अच्छा है तो भी आपको एहतियात जरूर रखनी चाहिए कि आपकी कोई पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए।
वृश्चिक: खर्च जायज तथा फिजूल दोनों तरह का होगा, जिस कारण अर्थ दशा कमजोर रहेगी, इसलिए टाले जा सकने वाले खर्चों को टाल दें, नुक्सान का भी डर ।
धनु: सितारा आमदन के लिए अच्छा, यत्न करने पर कामकाजी प्लानिंग में कोई पेचीदगी हटेगी, कामकाजी तौर पर आप काफी एक्टिव रहेंगे।
मकर: गुरुजनों से प्रेम और सहयोग मिलेगा। प्रशासन से कष्ट होगा, लेकिन अचानक धन लाभ भी।
कुम्भ: कामकाजी भागदौड़ तो रहेगी, दुश्मन भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मगर अपने क्रोध को बेकंट्रोल न होने दें, वैसे शत्रु कमजोर रहेंगे।
मीन: पेट के मामले में अटैंटिव रहें, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें, सफर भी टाल दें।
Post Views: 10