शामली माजरा रोड से बाइक हुई चोरी, ढूंढने वाले को 10000 का इनाम

शामली माजरा रोड से बाइक हुई चोरी, ढूंढने वाले को 10000 का इनाम

शामली । जनपद शामली में माजरा रोड पर देव गार्डन के निकट सुखबीर सिंह कॉलोनी के सामने संगल जीएसटी अकाउंटिंग ऑफिस के सामने से दिनदहाड़े ऑफिस के मालिक शशांक संगल की बाइक स्प्लेंडर प्लस चोरी हुई जब शशांक ने अपनी बाइक को देखा कि ऑफिस के बाहर उसकी बाइक नहीं खड़ी हुई है उन्होंने इधर उधर पूछताछ कर अपनी बाइक को ढूंढने की कोशिश की। चारों तरफ देखा उनकी बाइक नहीं मिल पाई निराश होने के बाद उन्होंने थाना कोतवाली शामली में तहरीर देकर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी रिपोर्ट दर्ज कराएं 24 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं किंतु बाइक का कुछ भी अभी तक नहीं पता चला है शशांक ने पुलिस से गुहार लगाई ।बाइक का नंबर यूपी 19 दी 28 33
बाइक के वाइजर पर लिखा था संगल जीएसटी अकाउंटिंग। बाइक के मालिक शशांक ने बाइक की सूचना देने वाले को ₹10000 इनाम की घोषणा भी कर दी है किंतु अभी तक उनकी बाइक का कुछ अता पता नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *