अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर। (मो० सुहैल) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एनएसएस की ओर 14 मई से 21 जून तक होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में आज प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक के निर्देशन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जॉनी कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह ने छात्र छात्राओं को योग से होने वाले लाभ से अवगत कराया तथा छात्र जीवन में योग को अपनाकर किस तरह से छात्र तनावमुक्त होकर अपना अध्ययन जारी कर सकते हैं तथा अध्ययन की दक्षता को भी बढ़ा सकते हैं के बारे में भी जानकारी दी । कार्यक्रम अधिकारी डॉ जॉनी कुमार ने 14 से 21 जून तक होने वाले कार्यक्रमों से छात्रों को अवगत कराया तथा स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं से यह अपील किया की वे अपने घर तथा अपने आसपास के के लोगों को योगा के प्रति जागरूक करने को कहाँ l कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र/छात्रों का विशेष योगदान रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *