कोलारस के भाजपा नेता जगदीश जादौन पार्टी से निष्कासित

कोलारस के भाजपा नेता जगदीश जादौन पार्टी से निष्कासित

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले कोलारस के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट लिखने वाले कोलारस के ही एक भाजपा नेता को पार्टी विरोधी आपत्तिजनक कार्य करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम के अनुसार कोलारस क्षेत्र के भाजपा नेता जगदीश जादौन को कोलारस विधायक श्री रघुवंशी के खिलाफ पोस्ट डालने पर पूर्व में कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और उनकी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद कल उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *