सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत

बिहारीगढ़। मंगलवार को अपराह्न करीब ढ़ाई बजे दून हाईवे पर मोहण्ड के जंगल में स्कूटी सवार माँ-बेटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी इस दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई थी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। आज बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे मृतक नीलम पत्नी प्रेम सिंह निवासी सुनहरा थाना गंगनहर रुड़की (हरिद्वार) से परिजन भारी संख्या में ग्रामीणों और दर्जनों महिलाओं के साथ शव को लेकर बिहारीगढ़ थाने पहुंचे और थाने के गेट पर शव रखकर नगद आर्थिक मुआवजे की मांग करने लगे। मृतका के मायके ग्राम मानकपुर थाना झबरेडा से भी लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर बिहारीगढ़ पहुंची और पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग पर अड़ी रही। बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने भीड़ को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन मौके पर जमा भीड़ ने साफ ऐलान कर दिया कि जब तक कोई तहसील या जिला स्तर का अधिकारी मौके पर पहुंच कर मुआवजे का ऐलान नहीं करता तब तक थाने के गेट से शव को हटाया नहीं जाएगा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार बेहट अनिल कुमार ने उत्तेजित भीड़ को आश्वासन दिया कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा एवं कानूनी तौर पर सहायता दिलाने का भरोसा दिया, उसके बाद भीड़ शव को वापस लौट गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *