हस्तिनापुर।ग्राम गणेशपुर में पहाड़ा जंगल से भागते हुए गांव में घुस गया गांव में घुसते ही गांव के आवारा कुत्ते पहाड़ा के पीछे पड़ गए और कई जगह से उसे घायल कर दिया ।ग्रामीणों ने उसे कुत्तों से बचाकर एक घर में बांध लिया और वन विभाग को सूचना दी सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीण अरुण त्यागी, खन्ना जाटव, सोनू , कामिल आदि ग्रामीणों ने पहाड़े को वन कर्मियों के हवाले कर दिया।वही वनरक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि इन दिनों जंगल में गेहूं व गन्ने की फसल कट जाती है जिससे पहाड़ा आदि जानवरों का आशियाना कुछ दिन के लिए छूट जाता है जिससे जानवर जंगल से निकलकर रोड पर एक्सीडेंट का शिकार होते हैं या फिर गांव की तरफ भागते हैं जिससे गांव के आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ जाते हैं।



