शारीरिक सौष्ठव के साथ कर सकते है आप खेल की दुनिया में प्रवेश – अमोल

शारीरिक सौष्ठव के साथ कर सकते है आप खेल की दुनिया में प्रवेश – अमोल

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) एस डी कॉलेज ऑफ़ लॉ में आयोजित स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत तीसरे दिन शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के साथ आज बॉडी बिल्डर् अमोल मल्होत्रा ने अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं को शारीरिक सौष्ठव के लाभ से अवगत कराया, अमोल मल्होत्रा अनेक राज्य और राष्ट्रीय शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में भाग ले चुके है और उनका लक्ष्य अब अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ओर है, शारीरिक सौष्ठव से आप अपने शरीर को स्वस्थ रख कर अनेक रोगों से बचाव कर सकते हैI आज की शतरंज प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) मे आकाश ने पहला और पारस ने दूसरा तथा गोविन्द ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, शतरंज प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) में शिखा ने पहला , सुहानी ने दूसरा स्थान तथा विशाखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया I सिद्धार्थ, हर्ष, हनु, अक्ष, ऋषभ शर्मा, ओजस्वी, सिमरन, काजल, कोशर, हिमानी, और फहरीन, जियाहुल, आदि छात्रों ने शतरंज प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की थी I बैडमिंटन प्रतियोगिता में बढ़त हासिल करने वाले संजीव हर्ष , ध्रुव लक्ष्मेन्द्र , कार्तिक और वरुण रहे I छात्रा वर्ग एकल में दिक्षा , मनिका , प्रिया , वंदना ने बढ़त हासिल की I फाइनल प्रतियोगिता गुरुवार दिनांक 12 मई को आयोजित होंगे I
कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेणु गर्ग जी ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का जन्म होता है जिससे एक खिलाडी का मानसिक और शारीरिक विकास सम्भव हो पाता है ।इस अवसर पर मंजू मल्होत्रा, डॉ. मुकुल गुप्त, अमित चौहान, प्रीति चौहान, छवि जैन, अमित त्यागी, वैभव कश्यप,पूनम रानी, बीता गर्ग, अभिनव गोयल, अनीता सिंह, उमेश चन्द्र त्रिपाठी, अमित भारद्वाज, गरिमा, प्रीति दीक्षित, विपुल कुमार, शुभम सिंघल, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अभिनव अग्रवाल, संजीव कुमार, विवेक सिरोही, शिवानी धीमान आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *