डीएम चंद्र भूषण सिंह ने जनता दर्शन में सुनी जनता की समस्याएं

डीएम चंद्र भूषण सिंह ने जनता दर्शन में सुनी जनता की समस्याएं

मुजफ्फरनगर (मौ सुहैल)। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा आज अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव‚ अपर जिलाधिकारी वि०⁄रा० अजय कुमार तिवारी व अन्य फरियादी गण उपस्थित रहे।मो सुहैल पत्रकार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *