क्रांति सेना का विराट त्रिशूल मार्च आगामी 1 जून को होगा आयोजित

क्रांति सेना का विराट त्रिशूल मार्च आगामी 1 जून को होगा आयोजित

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) क्रांति सेना का जिला स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन व विराट त्रिशूल मार्च आगामी 1 जून को आयोजित किया जाएगा। आज पार्टी के प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय पर क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पदाधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया/ इस अवसर पर क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि आज भी हिंदुओं की धार्मिक यात्राओं पर हमले, कहीं हनुमान चालीसा का पाठ करने पर प्रतिबंध ,तो कई हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचाने की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हिंदुओं की घटती आबादी और मुसलमानों की विस्फोटक रूप से बढ़ रही आबादी इसका मुख्य कारण है क्योंकि लगभग सभी राजनीतिक दल मुस्लिमों के वोट बैंक को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उनकी परिक्रमा कर रहे हैं साथ ही हिंदुओं पर होने वाले हमलो को भी अनदेखा कर रहे हैं, और यदि अभी भी इन विधर्मीयों को मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब हमें कश्मीर की तरह अपने घर बार छोड़कर भागना पड़ेगा इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून का बनना, देश का हिंदू राष्ट्र घोषित होना, और देश में घुसे करोड़ों बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का देश से बाहर होना बेहद जरूरी है इन्हीं मुद्दों को लेकर क्रांति सेना द्वारा आगामी 1 जून को कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है महासम्मेलन के बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं नगर के मुख्य मार्गो से विराट त्रिशूल मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे। इस दौरान मनोज सैनी ,आनंद प्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, गौरव गर्ग ,नरेंद्र ठाकुर, अनुज चौधरी, संजीव कोशिक, लोकेश सैनी, आशीष मिश्रा, ओंकार पंडित, बसंत कश्यप, रविंद्र सैनी, भुवन मिश्रा, उज्जवल पंडित, ललित रूहेला, मंगतराम, जितेंद्र गोस्वामी, शैंकी शर्मा, राजन वर्मा, सुनील प्रजापति, सुनील सैनी ,विकास चौहान ,गोपी वर्मा ,सौरभ वर्मा, सुनील कुमार, राजेंद्र तायल, संदीप कुमार, राजेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *