मुजफ्फरनगर में पुलिस कांस्टेबल ने सारी हदे की पार

मुजफ्फरनगर में पुलिस कांस्टेबल ने सारी हदे की पार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर चौकी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने सादी वर्दी में अनुशासनहीनता की सभी हद पार कर दी। सादी वर्दी में रिहायशी इलाके में लोगों के साथ मारपीट की। घरों में घुसने का प्रयास किया। शिकायत के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर देर रात मेडिकल कराया गया। किदवई नगर चौकी पर तैनात कांस्टेबल की हरकतों से पूरा पुलिस विभाग बदनाम हो रहा है। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर रात में ही आरोपित कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

किदवई नगर में सरकारी तालाब के पास संकरी गली में बाइक खड़ी होने के कारण रास्ता रुक गया। एक युवक ने पुलिस कर्मी से बाइक साइड करने की बात कही तो वह भड़क गया। उसके बाद शामिल ने आने जाने वालों को नहीं बख्शा। जो भी उधर से गुजरा उसे गिराकर मारा। हंगामे के बीच काफी लोग एकत्र हो गए। आरोपित को ऐसी हरकत करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में सादी वर्दी में मारपीट की पुलिस कर्मी की तस्वीर कैद हो गई।

ऐसी हरकत का वीडियो वायरल होने से आरोपित कांस्टेबल की कार्यप्रणाली पर मुहर भी लग गई। जिससे पूरे पुलिस महकमे की छवि खराब हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए रात में ही आरोपित को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *