रिश्ते हुए शर्मसार;दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन की लूटी अस्मत

रिश्ते हुए शर्मसार;दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही बहन की लूटी अस्मत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन की इज्जत उतार कर रिश्तो को शर्मसार कर कर दिया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में मिली एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में किशोरी ने अपने भाई और उसके दोस्त पर शोषण का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को हुयी इस घटना में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *