पच्चीस लाख की रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफतार

पच्चीस लाख की रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफतार

नकुड़। थाना नकुड़ पुलिस ने पच्चीस लाख रूपये की रंगदारी मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व मैग्जीन बरामद हुई है। थाना नकुड़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त संजय पुत्र रामनाथ निवासी कुराली थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया गया। अभि0 संजय उपरोक्त थाना नकुड़ का हिस्ट्रीशीटर भी है। बता दें कि गत सात अप्रैल 2022 को वादी मंयक मित्तल पुत्र सतीश मित्तल निवासी मौहल्ला महादेव नकुड जनपद सहारनपुर की तहरीरी सूचना बाबत मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर मौके से फरार हो जाना तथा वादी का बाल बाल बच जाने के सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मुकदमा अपराध संख्या 122/22 धारा 307 भादवि0 पंजीकृत किया गया था तथा आठ अप्रैल को वादी के फोन पर एक धमकी भरी काल आयी और पच्चीस लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध मुकदमा उपरोक्त में धारा 386 भादवि की वृद्धी की गयी तथा घटना कारित करने में संजय व टिंकू पुत्रगण रामनाथ निवासीगण ग्राम कुराली थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त संजय पुत्र रामनाथ निवासी कुराली थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर जो काफी समय से फरार चल रहा था को मय मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय मैग्जीन के नरेश पुत्र जगरोशन की ट्यूबवैल से पच्चीस कदम की दूरी पर ग्राम कुराली से गिरफ्तार किया गया। बरामदा अवैध पिस्टल के सम्बन्ध मंे थाना नकुड़ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *