सरसावा। थाना सरसावा पुलिस ने आज तीन शातिर अपराधियों को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आपको बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में चैकिंग अभियान के दौरान सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह द्वारा मय हमराही फोर्स के साथ रायपुर रोड़ सोसाईटी के पास से सुबह लगभग 9.50 पर अभियुक्त दिलशाद उर्फ काला पुत्र नसीरू निवासी मौहल्ला हरिजनान को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चार किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। इसके अलावा एक अन्य मामले मंे उप-निरीक्षक जितेन्द्र कुमार द्वारा अपनी पुलिस टीम के सहयोग से ग्राम ढिक्का टपरी से सरसो चोरी के एक मामले में भँवर सिंह उर्फ लाडी पुत्र सतपाल तथा सुमित पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम ढिक्का टपरी को आज सुबह करीब 6.50 बजे ग्राम टिक्का टपरी के रविदास मन्दिर के पास से मय चोरी की गयी सरसो के कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।


