मुजफ्फरनगर ……25 गैंगस्टर्स चढ़े पुलिस के हत्थे

मुजफ्फरनगर ……25 गैंगस्टर्स चढ़े पुलिस के हत्थे

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में कानून का बुल्डाेजर अपराध की जमीन को बंजर बना रहा है। कई दशक से अपराध की दुनिया में तहलका मचाने वाले करीब 25 गैंगस्टर्स को पुलिस मानीटरिंग सेल तथा अभियोजन ने कड़ी लिखापढ़ी व समय पर सुबूत जुटाकर कई-कई वर्ष के लिए सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया। बीते 1 माह की ही बात करें तो गैंगस्टर एक्ट में ऐसे 25 खूंखारों को सजा दिलाई गई जिन्होंने अपने समय में अपराध कर तहलका मचाए रखा। ऐसी अपराधिक घटनाओं के विरोध में पीड़ित पक्ष ने शहर में हंगामा भी किया।

बिलाल पुत्र खिलाफत निवासी बघरा, शहजाद पुत्र इस्लाम निवासी गहराबाग खालापार, नरेश व पदमा पुत्रगण दिलेराम निवासीगण रसूलपुर थाना चरथावल तथा राजू पुत्र राधे निासी मोहल्ला बुद्धनगर थाना रामराज मुजप्फरनगर को गैंगस्टर एक्ट में सजा हुई। जबकि रीनू पुत्र चन्द्रवीर निवासी नावला थाना मंसूरपुर, विजय पुत्र श्रीचंद निवासी बघरा थाना तितावी एवं विजय पुत्र सोहनवीर, सोनू पुत्र सलेकचंद निवासी अलीपुर थाना भवन जनपद शामली। इनके अलावा कल्लू पुत्र रामपाल जाट निवासी राजपुर थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर को भी गैंगस्टर एक्ट में सजा हुई। सजा पाने वालों में शादाब पुत्र शाहिद निवासी छपार तथा अंकित पुत्र नंदकिशोर निवासी नया गांव छपार शामिल रहे। इसलाम पुत्र मासूम व रहमान पुत्र फारूख निवासी सिखेड़ा तथा इरफान उर्फ फाना पुत्र खेड़ा सुंदा उर्फ सुड्डा निवासी गहराबाग थाना शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर को गैंगस्टर कोर्ट से सजा हुई। इनके अलावा कोर्ट से चांद पुत्र शहीद निवासी मदीना कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर एवं अशोक पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी घुरुउपुर थाना उदलपुर जनपद मीरजापुर एवं सुनील पुत्र सुरेश निवासी मोलरबंद एक्सटेंशन थाना बदरपुर दिल्ली एवं नौशाद पुत्र मीरहसन निवासी द. कृष्णापुरी, अजय शर्मा पुत्र रामसमुझ चतुर्वेदी निवासी रोहाना शुगर मिल शहर कोतवाली क्षेत्र एवं मोनु पुत्र हरपाल निवासी अंकित विहार कूकड़ा, अंकित पुत्र नंदकिशोर निवासी बलुपूरा थाना छपार एवसं शादाब पुत्र शहीद निवासी सड़क वाली गली छपार एवं अश्वनी पुत्र गुलवीर निवासी सिसौना थाना छपार को गैंगस्टर कोर्ट से सजा हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *