राज्य
Trending

यमुना में तीन किशोर डूबे, दो की मौत

बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में स्नान करने गए तीन किशोर यमुना नदी में डूब गये। गुरुवार को दोपहर गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दो शवों को बरामद किया और एक की तलाश जारी है।

बांदा। बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में स्नान करने गए तीन किशोर यमुना नदी में डूब गये। गुरुवार को दोपहर गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दो शवों को बरामद किया और एक की तलाश जारी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आनंद कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सादीम दनपुर के मजरा गौसीपुर गांव निवासी हनीफ का 17 वर्षीय पुत्र साहिल व मंसूर का 15 वर्षीय पुत्र तनु उर्फ फैज और गफ्फार अली का 14 वर्षीय पुत्र हसन बुधवार को यमुना नदी में नहाने गये थे। जहां नदी पार करने का प्रयास करते समय तीनों डूब गये।
देर शाम मिली सूचना पर अधिकारियों के साथ पुुलिस दल घटना स्थल पहुंचा। इस बीच आपदा प्रबंधन की टीम को सूचित कर प्रयागराज से गोताखोरों को बुलाया गया। जहां रात में रेस्क्यू ऑपरेशन कर तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि गोताखोरों के प्रयास से गुरुवार को दोपहर पुलिस ने मोहम्मद साहिल व तनु उर्फ फैज के शव को यमुना से बरामद कर लिया। एक अन्य लापता हसन की तलाश जारी है। पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button