पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

उज्जै। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया और दो अन्य फरार हो गए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक मनोज रत्नाकर ने बताया कि जिले कि नागदा तहसील मुख्यालय में कल रात राजस्थान के भीलवाड़ा के लाखाखेड़ी निवासी मिट्ठू, राकेश और उदय कंजर एक मोटर साइकिल पर सवार होकर नागदा क्षेत्र में घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। इस बीच पुलिस को मुखबिर की सूचना के बाद दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुयी। पुलिस की ओर से 8 राउंड फायर किए गए, तो वहीं बदमाशों ने भी कई राउंड फायर किए। पुलिस की फायरिंग में बदमाश मिट्ठू को पैर में गोली लगी है, जिसे पकड़ कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया है और दो बदमाश मौके से फ़रार हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए टीम रवाना कर दी गई है। मौके से पुलिस ने बाइक भी जप्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस इन बदमाशों की पिछले कई दिनों से तलाश एवं रैकी कर रही थी। इन बदमाशों पर डकैती मोटर साइकिल चोरी, चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों से 12 बोर का एक कट्टा तथा एक पिस्टल बरामद किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *