पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफतार

पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफतार

बेहट। कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट व बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बलात्कार के मामले में वांछित चल रहा एक आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने कांस्टेबिल योगेश कुमार को साथ लेकर ग्राम ताजपुरा स्थित एक घर पर छापा मारा तो वहां पहले भी मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भाग लिया। जिसका पीछा कर पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया ओर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मंसूर पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम ताजपुरा बताया। पकड़े गये व्यक्ति ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके खिलाफ मारपीट व बलात्कार करने का आरोप में मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। उन्होंने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति के किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *