सहारनपुर। आपसी भाईचारा व धार्मिक सौहार्द के लिए नागरिक सुरक्षा द्वारा नोवेल्टी मार्केट घंटाघर पर रोजेदार राहगीरों व गरीब लोगों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से रोजा रखकर मेहनत मजदूरी करने वाले व दूर-दूर से शहर में खरीदारी करने आने आले रोजेदारों के लिए यह कार्यक्रम रखा गया। सड़क पर रोजा इफ्तार होने से सैकड़ांे रोजेदारों ने साथ में रोजा इफ्तार किया। जिसमें मुख्य रूप से नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार, चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, मजाहिर उलूम से मौलाना साजिद, डिप्टी चीफ मौहम्मद आलम, मौहम्मद यूनुस, दलजीत सिंह कोचर के साथ नागरिक सुरक्षा के वार्डनों ने शिरकत की ओर शहर में अमन भाईचारा व राष्ट्रीय एकता व दृढ़ता, देश और शहर के लिए अमन चैन की दुआ की। नगरायुक्त ने कहा कि इस तरह के कार्यकर्मो से आपसी प्यार मोहब्बत बढ़ती है व गरीबांे की सेवा का मौका मिलता है। एस सिटी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा ने इस नेक काम को करके सभी को पूण्य कमाने का सुअवसर दिया है। शहर में अमन शांति रहे और सभी आपस मे मिलकर एक-दूसरों के धर्मो का सम्मान करें। आने वाले त्योहार ईद पर सभी को मिल जुलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। चीफ वार्डन राजेश कुमार ने भी आये सभी मेहमानों का शुक्रिया करके हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा सदैव देश सेवा के कार्यो में तत्पर रहता है। इसी कड़ी में आज शहर की अमन शांति व भाईचारा कायम रखने के लिए व गरीबो को रोजा इफ्तार कराने के मकसद से ये कार्यक्रम रखा गया है। मौलवी फरीद, डिप्टी चीफ मोहम्मद आलम व मोहम्मद यूनुस ने बताया कि इफ्तार कार्यक्रम मानव सेवा व समाज मंे आपसी भाईचारा के मकसद से ये इफ्तार प्रोग्राम रखा गया था। मुख्य रूप से एमपी चावला, अरुण सूरी, दीपक सिंह, दीपक गुप्ता, सहीराम, आदिल खान, अर्चना, नीना शर्मा, सरफराज खान, वसीम अखतर, दीपक राय मौजूद रहे। रोजा इफ्तार के बाद नगरायुक्त व एसपी सिटी ने सभी वार्डनों के साथ मिलकर चौक घंटाघर से लेकर नेहरू मार्केट का राउंड लिया जिसका लोगो में एक अच्छा संदेश गया ओर लोगों ने आगे आकर सभी का स्वागत किया।


